Skip to main content

जैसलमेर के किले में बना ये आकर्षक रेस्टोरेंट और इसका लज़ीज़ खाना


अगर आप इटेलियन खाने के शौकीन है तो कभी आप जैसलमेर जाओ तो इस रेस्टोरेंट जिसका नाम है जैसल_इटली  के इटेलियन_फ़ूड को ज़रूर टेस्ट करे। 



जब पूरा दिन घूमने-फिरने में निकल गया तो  शाम होते ही किले से नीचे की और लौटते हुए जोरो की भूख लगी मैं गूगल पर कोई आसपास अच्छा रेस्टोरेंट ढूंढ रही थी पर सारे अच्छे रेस्टोरेंट कुछ-कुछ दूरी पे थे बहुत थकने की वजह से मैं थोड़ी देर साईड में एक दुकान के सामने बैठी और वहा से रौशनदान किले को निहारने लगी बरसों से खड़ी मजूत दीवारें अभी भी कितनी मजबूती और शान लिए खड़ी है।

वही बैठे मेरी नज़र ऊपर की और टंगे एक रेस्टोरेंट के बोर्ड पर पड़ी जिसका नाम था #jaisal_italy  मुझे क्यूरोसिटी हुई और मैं जल्दी से ऊपर सीढिया चढ़कर रेस्टोरेंट की तरफ गयी वहा नज़ारा देखकर मन खुशी से झूम उठा रूफटॉप रेस्टोरेंट से किले का व्यू ज़बरदस्त दिख रहा था।


फिर भी हमें लगा नहीं था कि इस रेस्टोरेंट में इतना अच्छा इटालियन फ़ूड मिलेगा इसलिए हमने पहले एक पिज़ा ही ऑर्डर किया बाहर खुले में बैठने का मन हो रहा था लेकिन  ठंडी बहुत ज्यादा थी इसलिए हमने अंदर ही बैठना मुनासिब समझा रेस्टोरेंट के अंदर का व्यू भी काफी आकर्षक था।
और इतना टेस्टी पिज़ा खाने के बाद मन एकदम तृप्त हो गया हमने जितनी डिशेज ली वो सब लजज़ी थी।


सिर्फ इटेलियन खाना ही नही अगर आप टिपिकल राजस्थानी खाने के भी शौकीन है तो ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है आपके लिए 


हालांकि मुझे इंडियन खाना ही सबसे ज्यादा पसंद है पर कभी-कभी एकदम से मन होता है कि आज कुछ चाइनीज या इटालियन टेस्ट किया जाए और ऐसे में आपके मनमुताबिक खाना मिल जाये तो क्या ही बात है।

रेखा_सुथार


Comments

jeasbe' said…
Bohot khoobsurat..

Popular posts from this blog

"नुक्कड़ की चाय"

बरिस्ता में बैठ के कॉफी  का कप हाथ में लिए  याद आ रहे है वो  सर्दी के सुहाने दिन जब  नुक्कड़ की दुकान पर चाचा कुल्हड़ में चाय  दे जाते थे और साथ में दो-चार बिस्किट भी ले आते थे उफ्फ ! वो चाय की चुस्कियाँ वो अखबार के पन्ने और साथ ही दोस्तों का हुजूम न जाने कहाँ गुम हो गया वो चाय का स्वाद वही रह गया और अब, सबकुछ इस वातानुकूलित बक्से में सिमट के रह गया ~ रेखा सुथार

"मैं नहीं जानती कैसी हूँ मैं"

~ मैं नहीं जानती कैसी हूँ मैं ना मैं शायर हूँ ना कवि हूँ मैं लिखा जो कभी दिल को छु जाए तो समझ लेना तेरे जैसी हूँ मैं ना प्यार लिखती हूँ ना नफरत लिखती हूँ  जो कभी पढ़ लो जज्बात तुम तो समझ लेना तेरे जैसी हूँ मैं ना सच लिखती हूँ ना झूठ लिखती हूँ  जो जैसा दीखता है वैसा ही लिखती हूँ दिख जाए जो सादगी लफ़्ज़ों की तो समझ लेना तेरे जैसी हूँ मैं ना जख्म लिखती हूँ ना दर्द लिखती हूँ बेजुबां लबो की आवाज लिखती हूँ जो सुन सको तुम भी वो ख़ामोशी  तो समझ लेना तेरे जैसी हूँ मैं रेखा ~

मुस्कान में अभिनय क्यों है ?

आँसुओ में सच्चाई मुस्कान में अभिनय क्यों है कहते है ज़िंदा है तो ज़िन्दगी से बेज़ार क्यों है लिखा नहीं ज़िन्दगी में साथ जिनका उन्हीं से हर मोड़ पे खुदा मिलवाता क्यों है   बेज़ुबां मूर्तियों के आगे भरे करोडो के भंडारे है उसी की देहलीज पे नन्हे हाथ तरसते क्यों है देखी है मैंने भी शहरो की चमक धमक पर इस रौशनी में चेहरे पहचानने मुश्किल क्यों है कहते है वो ज़माना गया जब मोहोब्बत सच्ची होती थी फिर आज भी सूखे हुए फूल किताबो में मिलते क्यों है.. रेखा सुथार